प्रियंका के जाते ही चंद्रशेखर बोले, कांग्रेस से मेरा कोई संबंध नहीं, मोदी के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव

Image
     कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी माहौल में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर से मुलाकात कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। चंद्रशेखर ने तमाम प्रयासों की हवा निकालते हुए साफ कर दिया कि उनका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। यदि गठबंधन उन्हें सहयोग करे तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि चंद्रशेख्रर मंगलवार को बिना अनुमति बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा निकाल कर दिल्ली जा रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें सहारनपुर में हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई, उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीम आर्मी समर्थकों ने प्रियंका को रोका शाम करीब पांच बजे प्रियंका गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ मेरठ के आनंद अस्पताल पहुंचीं। पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया। बाद में जब प्रियंका तीसरे तल पर भर्ती चंद्रशेखर से मिलने पहुंचीं, तो वहां उन्हें भी भीम आर्मी समर्थकों ने रोक दिया। वे बोले, चंद्रश...

शेयर बाजा





मुंबई. शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन फायदे में रहा। बुधवार को सेंसेक्स 216.51 अंक की बढ़त के साथ 37,752.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 37,797.29 का उच्च स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 40.50 प्वाइंट ऊपर 11,341.70 पर हुई। इंट्रा-डे में यह 11,352.30 तक चढ़ा। दोनों इंडेक्स इस साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं।

यस बैंक के शेयर में 3.56% बढ़त

  1. विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपए में मजबूती की वजह से शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। एनएसई पर इंडसइंड बैंक 4.32% और यस बैंक का शेयर 3.56% फायदे में रहा।
  2. निफ्टी के टॉप-5 गेनर
    शेयरबढ़त
    इंडसइंड बैंक4.32%
    यस बैंक3.56%
    बजाज फाइनेंस2.87%
    एचडीएफसी बैंक2.67%
    एसबीआई2.42%
  3. निफ्टी के टॉप-5 लूजर
    शेयरगिरावट
    भारती एयरटेल4.28%
    आईओसी3.67%
    जी एंटरटेनमेंट3.41%
    सन फार्मा3.13%
    वेदांता2.60%
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.33% बढ़त के साथ 1,349 रुपए पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर 1,360 रुपए तक चढ़ा। यह 52 हफ्ते का सबसे उच्च स्तर है।
  5. बाजार फायदे में रहा लेकिन बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 30 शेयर नुकसान में रहे। पिछले 2 दिन में 13% चढ़ने के बाद भारती एयरटेल का शेयर बुधवार को 4% नुकसान में रहा।
  6. एनएसई के 11 में से 6 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2% गिरावट आई। दूसरी ओर पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.6% बढ़त में रहा।

Comments

Popular posts from this blog

केंद्र सरकार ने कहा- राफेल के दस्तावेज लीक होने से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ी

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हराया, सीरीज 3-2 से जीती